Journalism in India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Journalism in India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 दिसंबर 2014

लिखना उतना आसान नहीं होता है जितना बोलना


अच्छा क्या है और बुरा क्या है वो  फैसला हम अपने अनुभवों के आधार पर ही करते हैं. @THE CARVAN में Krishan Kaushik की कैपिटल रिपोर्टर नाम से लिखे गए रिपोर्ताज को पढ़ने के बाद लगता है कि लिखना उतना आसान नहीं होता है जितना बोलना। खासकर ऐसा कुछ लिखना जिसको मिटाया न सके. कृष्ण कौशिक ने अपनी 18 पेज की रिपोर्ट में वो सारी बातें लिख डाली हैं जो शायद आप शेखर गुप्ता के  बारे में जानना चाहते थे या फिर जानते थे पर किसी से कह नही रहे थे.

शेखर गुप्ता कोई एक दिन में नहीं बन जाता है. उसके पीछे कई वर्षों की कई तरह की मेहनत छुपी होती है. आप उसको सही भी कह सकते हैं और गलत.

इस रिपोर्ट की खासियत ये हैं की कई बार शेखर गुप्ता के किये कामों से सहमत हो सकते हैं तो दूसरी तरफ उनकी आलोचना करने के मौके भी आप मिल जाएगें।

हमें नहीं पता की कृष्ण कौशिक को रिपोर्ताज लिखने में कितने दिन लगे. पर  इतनी बैलेंस स्टोरी कोई अच्छा जर्नलिस्ट ही लिख सकता है.

खासकर भारतीय भाषाओं में काम करने वाले यंग जर्नलिस्ट ये रिपोर्ट जरूर पढ़े. साथ ही ये भी सोचें की उनकी सैलरी कितनी है.

जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढाई करवाने वाली यूनिवर्सिटी और कॉलेज इस रिपोर्ट के अलावा पूरे इस मीडिया अंक पर चर्चा कर सकते हैं. क्लासरूम में थ्योरी और मॉडल के इतर भी कुछ बातें हो सकती हैं. 

 अगर स्टूडेंट इस टॉपिक पर डिस्कशन करेगें तो यक़ीनन उनके कई भ्रम भी टुटेगें। इससे वो भविष्य में कुछ सही निर्णय ले सकेगें।

75 रुपए के इस अंक में आप रामोजी राव, गवर्नमेंट की तरफ से विज्ञापन पर खर्च और टॉप मीडिया संस्थानों के बढ़ते प्रॉफिट के बारे में जान सकते हैं.

बाकी Hartosh Singh Bal के लिखे रिपोर्ताज पर उनकी ट्विटर पर उनकी आलोचना की जा रही है. आलोचना क्यों की जा रही है इसके लिए आपको ये अंक पढ़ना होगा।

शनिवार, 8 मार्च 2014

एक टर्म पढ़ा था वामिटिंग जर्नलिज्म




(Photo-Google)

कैमरे उनके हैं। मैदान उनका है। नजारे उनके हैं, इशारे उनके हैं। मैदान में उमड़ी भीड़ उनकी हैं। शब्द उनके हैं, राजनीति उनकी है। सत्ता से बाहर होने का डर उनका है। सत्ता के सुख को भोगने की महत्वकांक्षा उनकी है। पर ये अवाम शायद उनकी नहीं है...और शायद बहुत कुछ उनका नहीं है।

एक टर्म पढ़ा था वामिटिंग जर्नलिज्म। समाचार चैनलों को भी फ्री में लाइव फीड पाने का चस्का लग गया है। सब कुछ वैसा ही हो रहा है। गलती उनकी नहीं है जो लाइव फीड उपलब्‍ध करा रहे हैं। गलती उनकी है जो उस लाइव फीड को जस का तस लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। कोई क्रॉस चेकिंग नहीं हो रही है। आखिर दर्द कौन ले? जनता तो मूर्ख है। आगे भी मूर्ख बनती रहेगी। जरा-जरा सी बात पर भावनाओं में बह जाने वाली इस अवाम के लोग को अक्ल कभी न आए। ऐसी ही दुआ की जाती होगी।

जो राजनीतिक पार्टियां सभी न्यूज टेलीविजन चैनल्स को लाइव अपनी रैलियों की फीड दे रही हैं। क्या, उन लाइव फीड की विश्‍वसनीयता जानने के लिए न्यूज चैनल्स इन रैलियों में अपनी टीम भेजते हैं?

पता नहीं आने वाली पीढ़िया इतिहास पढ़ने में रूचि लेंगी कि नहीं। पर जब भविष्य के लिए जर्नलिज्म का इतिहास लिखा जाएगा। तो आज के युग को जर्नलिज्म का काल युग कहा जाएगा। एक ऐसा समय जब जर्नलिस्ट के काम करने के सारे हक छीन लिए गए हैं। क्योंकि जर्नलिज्म में पैसा कॉरपोरेट घरानों का लगा है। इसलिए जर्नलिस्ट को क्लर्क बनके अपनी सैलरी और किस्तों को भरने की चिंता करते हुए जैसा कॉरपोरेट घराना कहता है, वैसा ही करना होगा। दूसरा रास्ता उसके पास मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म को छोड़ देने का है।

जो समय चल रहा है उसमे जब तक पब्लिक फंडिंग नहीं होगी, तब तक पब्लिक के लिए जर्नलिज्म नहीं होगा।

सही भी है...आज के जमाने में करने वाले को कोई नहीं पूछता है और बक-बक करने वाले को सब पूछते हैं।